कतरास में शराब दुकान के कर्मचारियों को उठाकर ले गए लोग, जंगल में लाठी-डंडों से पीटा

कतरास में शराब दुकान के दो कर्मचारियों को अपहरण कर सुनसान जंगल में ले जाकर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस दौरान उनसे 20 हजार रुपये भी लूट लिए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

धनबाद. कतरास थाना क्षेत्र में शराब दुकान के दो कर्मचारियों के अपहरण, मारपीट और 20 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर कतरास दुकान संख्या 053 एवं 054 के अनुज्ञप्तिधारी रमन कुमार राय ने थाना में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कतरास थाना कांड संख्या 293/26, दिनांक 16 सितंबर 2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भोजन करने निकले थे दोनों कर्मचारी

शिकायत के अनुसार, 15 सितंबर को शराब दुकान के कर्मचारी फेंकू सिन्हा उर्फ नीरज सिन्हा और अंकित सिंह भोजन करने के लिए दुकान से बाहर निकले थे. इसी दौरान दो बोलेरो वाहनों से पहुंचे करीब 10-12 लोगों ने दोनों को कथित तौर पर जबरन रोक लिया. आरोप है कि इसके बाद दोनों को वाहनों में बैठाकर उनके साथ मारपीट की गयी.

ये भी पढ़ें: नीरज सिंह हत्याकांड: निरसा मुठभेड़ के बाद रांची से पहुंची SFSL टीम, जानिए घटनास्थल से क्या-क्या मिले साक्ष्य

शिकायत में कहा गया है कि दोनों कर्मचारियों को मलकेरा बस्ती होते हुए जंगल के एक सुनसान इलाके में ले जाया गया. वहां आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से दोनों की पिटाई की.

लिलोरी स्थान रेलवे फाटक के पास छोड़ा

शिकायत के मुताबिक, मारपीट के बाद दोनों कर्मचारियों को लिलोरी स्थान रेलवे फाटक के पास छोड़ दिया गया. वहां से दोनों ने दुकान संचालक को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

फेंकू सिन्हा के अनुसार, उनकी जेब में दुकान की बिक्री के करीब 20 हजार रुपये थे. आरोप है कि जंगल ले जाने के दौरान आरोपियों ने उक्त राशि छीन ली.

अवैध शराब की बोतल थमाकर फोटो-वीडियो बनाने का आरोप

शिकायत में शिवहरे, गौतम कुमार, बृजभूषण केसरी उर्फ बिरजू, संजय सिन्हा उर्फ रिंकू लाला, आनंद महतो समेत अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों कर्मचारियों के हाथ में अवैध शराब की बोतल थमाकर उनका फोटो और वीडियो बनाया गया. आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गयी.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है. मामले में लगाए गये आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि की जानी बाकी है. पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों, मारपीट की परिस्थितियों और रुपये छीने जाने के आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: दिवंगत नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jyoti roy

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >