चार लेबर कोड और 12वें वेतन समझौते को लेकर कुसुंडा एरिया कार्यालय पर गरजे श्रमिक

कुसुंडा एरिया में चार लेबर कोड और वेतन समझौते की मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने दो चरणों में जोरदार प्रदर्शन किया। जानें पूरी खबर।

चार लेबर कोड रद्द करने, 12वें वेतन समझौते पर जल्द बोर्ड बैठक बुलाने तथा श्रमिक हितों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को कुसुंडा एरिया कार्यालय का मुख्य द्वार मजदूरों के नारों से गूंज उठा. संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की.

सुबह 10 बजे आरसीएमयू ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के पहले चरण की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई. आरसीएमयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह अपने समर्थकों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ एरिया कार्यालय पहुंचे. मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने श्रमिकों को संबोधित किया और चार लेबर कोड वापस लेने तथा 12वें वेतन समझौते पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठायी.

11 बजे संयुक्त मोर्चा का दूसरा चरण

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे संयुक्त मोर्चा के बैनर तले दूसरे चरण का प्रदर्शन शुरू हुआ. इस दौरान बीसीकेयू के संयुक्त महामंत्री हरिप्रसाद पप्पू ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा. उन्होंने श्रमिकों से एकजुट रहने का आह्वान भी किया.

दो चरणों का आंदोलन बना चर्चा का विषय

अलग-अलग समय पर आयोजित दोनों चरणों के प्रदर्शन में श्रमिक नेताओं ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया. दो चरणों में हुए इस आंदोलन ने मजदूरों के बीच खासा ध्यान आकर्षित किया. नेताओं ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ratnesh kumar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >