भूमिगत आग और भू-धंसान से बढ़ा खतरा, केशरगढ़ बस्ती खाली कराने की प्रक्रिया तेज

Dhanbad News: धनबाद के बीसीसीएल ब्लॉक-दो क्षेत्र में एबीओसीपी परियोजना के विस्तार और भूमिगत आग और भू-धंसान की गंभीर स्थिति को देखते हुए केशरगढ़ बस्ती को खाली कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सुमन सिंह की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिला के बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के एबीओसीपी परियोजना के विस्तारीकरण और भूमिगत आग और भू-धंसान की गंभीर समस्या को देखते हुए केशरगढ़ बस्ती को खाली कराने की कवायद तेज हो गई है. 

सीएमडी के निर्देश पर हुई उच्चस्तरीय बातचीत

बीसीसीएल सीएमडी के दि​शा-निर्देश पर प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में बातचीत की गई. जीएम भूसंपदा अरविंद कुमार सिन्हा, सलाहकार नंदलाल अग्रवाल और नोडल अधिकारी डीके सिंह , क्षेत्रीय जीएम कुमार रंजीव, एजीएम पीएसके सिन्हा की मौजूदगी में ग्रामीणों की बातचीत प्रबंधन के साथ हुई. वार्ता के दौरान रैयतों ने स्वीकृत नियोजन देने की मांग को दोहराया गया. 

प्रबंधन ने दिया पुनर्विचार और पुनर्वास का आश्वासन 

प्रबंधन ने इस पर पुर्नविचार करने, जल्द से जल्द बस्ती खाली कराने के साथ सुरक्षित स्थान पर पुर्नवास कराने का आश्वासन दिया है. वार्ता में प्रबंधन की ओर से बताया गया कि मुख्यालय प्रबंधन का पूरा जोर इस बात पर है कि परियोजना के विस्तार के लिए केशरगढ़ बस्ती को जल्द से जल्द खाली कराया जाए, क्योंकि यह क्षेत्र वर्तमान में भूमिगत आग और धंसान की जद में है, जो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. 

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें: गुमला के कामडारा अस्पताल से गायब थीं डॉक्टर, इलाज के अभाव में एंबुलेंस चालक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >