जोड़ापोखर में बाइक व स्कॉर्पियो में सीधी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

धनबाद के जोड़ापोखर में बाइक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जोड़ापोखर. जोड़ापोखर थाना के ठीक सामने बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि बरारी, बूढ़ीबांध निवासी सन्नी यादव, 17 वर्षीय जोया खातून और जावेद अंसारी बाइक संख्या जेएच10डीसी 8636 से झरिया की ओर से घर लौट रहे थे. उसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो संख्या जेएच10डीए4060 ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को जियलगोड़ा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सन्नी यादव की मौत हो गयी. जोया और जावेद की हालत गंभीर देखते हुए थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया, जहां जोया की हालत अत्यंत गंभीर बतायी जा रही है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है. लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. हादसे के बाद कुछ लोग सड़क जाम करने लगे थे, लेकिन तेज बारिश के कारण भीड़ तितर-बितर हो गयी. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग घटना के बाद फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >