Jharkhand News: धनबाद के कतरास में BCCL कर्मी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand News: धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में बीसीसीएल कर्मी का शव बरामद किया गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है.

धनबाद, सुमन सिंह : धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में एक युवक का शव शनिवार के अहले सुबह बरामद किया गया. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान जहानाबाद निवासी शंकर भुईयां के रूप में हुई है. वह बीसीसीएल में कार्यरत था. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

धनबाद की खबरें यहां पढ़ें

मौत की स्पष्ट वजह नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे लोग सुबह सुबह शौच के लिए जंगल के लिए ओर जा रहे थे तभी सड़के किनारे एक झाड़ी में एक व्यक्ति का शव औंधे मुंह गिरा हुआ मिला. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक अपने ससुराल गजलीटांड में ही रहता था. वह मूल रूप से जहानाबाद का रहने वाला है. फिलहाल मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है.

Also Read : नगर परिषद से नगर निगम बना चास, नहीं बना कचरा निस्तारण प्लांट, जगह-जगह गंदगी का अंबार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >