झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का धनबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

धनबाद : झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का धनबाद में सोमवार को निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. कुछ माह पहले ही उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया था. उस वक्त वह बाथरूम से गिर गये थे. बच्चा सिंह सूर्य देव सिंह के भाई थे. बिहार से अलग होकर जब झारखंड बना तो वह बाबूलाल मरांडी की सरकार में मंत्री बने थे.

बाबूलाल मरांडी की सरकार में बने नगर विकास मंत्री

बच्चा सिंह झारिया से विधायक रह चुके हैं. वह कभी सिंह मेंशन के स्तंभ हुआ करते थे. उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव साल 1991 में लड़ा. लेकिन आबो देवी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 1995 में उन्होंने दोबारा झारखंड विधानसभा से अपनी किस्मत आजमायी लेकिन फिर हार गये. साल 2000 में उन्होंने पहली बार जीत स्वाद चखा और विधायक बनें. इसके बाद उन्हें बाबूलाल मरांडी की सरकार में नगर विकास मंत्री बनाया गया.

बड़े भाई सूर्य देव सिंह भी रह चुके हैं विधायक

बच्चा सिंह के बड़े भाई सूर्य देव सिंह भी झारिया विधानसभा से विधायक रह चुके हैं. उन्होंने इस विधानसभा का लगातार चार बार प्रतिनिधित्व किया. 1977 में वे पहली बार विधायक बने. इसके बाद 1990 तक वे विधायक रहे. एक बार वह आरा लोकसभा से भी किस्मत आजमा चुके हैं. लेकिन परिणाम आने से पहले ही वह लोकसभा का चुनाव हार गये. इसके बाद बच्चा सिंह ने उसी सीट से साल 1991 में उप-चुनाव लड़ा लेकिन उस समय वह चुनाव हार गये. अभी इस सीट पर कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह विधायक हैं. बता दें कि इस सीट पर अधिकतर समय सिंह मेंशन परिवार का ही कब्जा रहा है.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ईडी की याचिका खारिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >