Dhanbad News : सिनीडीह में अवैध मुहानों की भराई की गयी

Dhanbad News : सिनीडीह में अवैध मुहानों की भराई की गयी

Dhanbad News : मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह सुरेंद्र मार्केट के समीप सोमवार को महेशपुर कोलियरी प्रबंधन, गोविंदपुर क्षेत्रीय सीआइएसएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने खुली अवैध खदान के मुहाने को जेसीबी से भराई की. महेशपुर कोलियरी पीओ विजय कुमार व प्रबंधक नारायण हांसदा ने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत के आलोक में वरीय प्रबंधन के आदेश पर भराई की गयी. बताया जाता है कि सिनीडीह में कोयला तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है.

लोगों ने की थी शिकायत

सिनीडीह प्रेमनगर वाटर प्लांट परिसर में धंधेबाजों द्वारा दो अवैध खदान का मुहाना खोल कर कोयला निकाला जा रहा था. कुछ दिन पूर्व ही प्रेमनगर के स्थानीय लोगों ने गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन से प्रेमनगर वाटर फिल्टर प्लांट परिसर में अवैध खदान खुलने व प्लांट जमींदोज की आशंका तथा पानी की घोर समस्या उत्पन्न की को लेकर शिकायत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >