Dhanbad News:अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त, दो पर केस दर्ज

Dhanbad News: पूर्वी टुंडी पुलिस ने अवैध गिट्टी लदा एक हाइवा जब्त किया है. इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Dhanbad News:पूर्वी टुंडी पुलिस ने रविवार की सुबह अवैध गिट्टी लदा हाइवा (जेएच 10 सीएक्स 1734) को जब्त किया है. थाना प्रभारी तारीख वसीम ने बताया कि जब्त हाइवा के मालिक आजाद अंसारी व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी तारीख वसीम ने बताया कि गोविंदपुर-साहेबगंज मार्ग पर शंकरडीह मोड़ के पास अवैध गिट्टी लदा हाइवा को जब्त कर थाना लाया गया. चालक मौके पर भागने में सफल रहा. थानेदार ने बताया कि गोरगा स्थित किसी क्रशर से उक्त हाइवा द्वारा लगभग 5 सौ सीएफटी गिट्टी लोड किया गया था. बिना कागजात के वाहन को ले जाया जा रहा था.

अपराधियों ने बिजली उपकरण में लगायी आग

बलियापुर के घड़बड़ फीडर के दुधिया व छागोलिया गांव में बिजली विभाग की आरएमयू मशीन व केबल को अपराधियों ने शनिवार की रात आग लगा दी व केबल चोरी कर ली. इससे घड़बड़ फीडर के अंतर्गत आनेवाले दर्जनों गांवों में अंधेरा छा गया है. आरएमयू मशीन एवं केबल जला दिये जाने से बिजली विभाग को काफी नुकसान हुआ है. बिजली विभाग के जेई उदय कुमार सिंह ने कहा कि मशीन एवं केबल जलाने के बाद चोरों ने विभाग का कॉपर चुरा लिया. इसकी शिकायत विभाग से की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >