Dhanbad News : पोचरी में बारिश से भरभरा कर गिरा घर

Dhanbad News : पोचरी में बारिश से भरभरा कर गिरा घर

Dhanbad News : लगातार हो रही बारिश से दरिदा पंचायत की पोचरी बस्ती के बरघुटू टोला निवासी अनिता देवी का खपरैल घर का कुछ भाग बुधवार की देर-रात को अआनक भरभरा कर गिर गया. घटना के समय घर के उस भाग में कोई नहीं था. उससे वह आश्रयहीन हो गयी. सूचना पाकर सोनोत संथाल समाज के बाघमारा प्रखंड सचिव रामजीत टुडू अनिता देवी के घर पहुंचे और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने बाघमारा बीडीओ से प्रधानमंत्री या अबुआ आवास देने की मांग की. मुखिया पार्वती देवी ने बताया कि अबुआ आवास प्रतिपक्षा सूची में अनिता का नाम है. जियो टैग भी हो चुका है. फंड उपलब्ध होते ही उसे आवास का लाभ मिल जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >