Dhanbad News : दिन में गर्मी, दोपहर के बाद बारिश और आंधी

Dhanbad News : आने वाले दिनों में ऐसा ही रहेगा मौसम

Dhanbad News : जिले में पिछले कुछ दिनों से सुबह से गर्मी का असर दिख रहा है, वहीं दोपहर तीन बजे के बाद मौसम में बदलाव हो जा रहा है. तेज हवा व बारिश का दौर शाम तक दिख रहा है. चौथे दिन बुधवार को भी ऐसा ही नजारा रहा. सुबह में बेहाल करने वाली गर्मी रही. इसके कारण अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 33.3 डिग्री दर्ज की गयी है. दोपहर के तीन बजे के बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ. शाम चार बजे तक आसमान में घने बादल आने लगे. शाम 5 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ. इस दौरान तेज हवा, वज्रपात व गर्जन का असर दिखा. झमाझम बारिश के बाद रात में गर्मी से राहत रही. न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 21.2 डिग्री दर्ज की गयी है.

क्या है कारण :

मौसम विभाग के विशेषज्ञ अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में नमी आ रही है. ईस्ट-वेस्ट ट्रफ है, जो पंजाब से उत्तरी बंगाल तक है. यह झारखंड के उत्तर से बिहार के मध्य भाग से गुजर रहा है. इसी का असर मौसम में देखने मिल रहा है. तेज हवा, वज्रपात व गर्जन का दौर जारी रहेगा.

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा : मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश के दौरान हवा चली है. धूल भरी आंधी चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

पांच से सात जून तक झारखंड आ सकता है मॉनसून :

अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून समय से पहले चल रहा है. केरल में 25 मई तक आने की उम्मीद है. सब कुछ ठीक रहा, तो झारखंड में मॉनसून का प्रवेश पांच से सात जून तक हो सकता है. मॉनसून प्रवेश करने के एक सप्ताह के अंदर पूरे राज्य को कवर कर लेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >