DHANBAD NEWS : हेमंत सरकार ने झारखंड को बरबाद किया : रामचंद्र चंद्रवंशी

बोले : पूर्व में भाजपा सरकार के जनहित में किये गये कार्य व महिलाओं के नाम पर एक रुपये में हो रही रजिस्ट्री को बंद कर दिया है.

भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार-प्रसार में पहुंचे पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने शनिवार को बरवाअड्डा में प्रेसवार्ता कर कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को मटियामेट कर गर्त में ले जाने का काम किया है. पूर्व में भाजपा सरकार के जनहित में किये गये कार्य व महिलाओं के नाम पर एक रुपये में हो रही रजिस्ट्री को बंद कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र से पैसे की मांग कर रहे हैं. जबकि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा झारखंड के विकास के लिए दिये गये करोड़ों रुपये खर्च नहीं कर पा रही है. झारखंड में भाजपा गठबंधन की लहर चल रही है झारखंड में परिवर्तन तय है. युवा, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, रोजगार सेवक समेत सभी अनुबंध कर्मी समेत आम जनता इस सरकार से परेशान हैं. हमारे समाज के लोगों को भाजपा ने सम्मान दिया है. उन्होंने चंद्रवंशी समाज से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर भाजपा नेता धर्मजीत सिंह, मुकेश पांडेय, आशुतोष चौधरी समेत दर्जनों भाजपा समर्थक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >