42 डिग्री रहा तापमान, आज व कल चल सकती है लू

गर्मी का प्रकोप प्रचंड होता जा रहा है. आसमान से आग बरस रही है

संवाददाता, धनबाद,

गर्मी का प्रकोप प्रचंड होता जा रहा है. आसमान से आग बरस रही है. वहीं गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही है. गुरुवार को कोयना नगरी धनबाद गर्मी और तेज धूप से दहकता रहा. तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था. शुक्रवार को भी यह हाल रह सकता है. मौसम विभाग ने दो दिनों तक लू चलने के चेतावनी जारी की है.

गर्म हवा के थपेड़ों ने किया परेशान : गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. अंगारे बरसाते सूरज ने लोगों को दोपहर में बेहाल दिया. दोपहर में सड़क पर दो पहिया वाहन चालकों की त्वचा झुलसती महसूस हुई. लोग तपती धूप के बीच पेड़ों की छांव तलाशते नजर आये. गर्मी से बचने के लिए छाते और गमछा के साथ लोग चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >