Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र की बैजना कोलियरी की बंद 29 नंबर खदान में शनिवार की रात हथियारों से लैस अपराधियों ने चार कर्मियों को बंधक बनाकर पांच पिलर लगभग 125 मीटर केबल काट लिया. इससे पहले खदान के पंखा घर का रॉड काटकर अपराधी अंदर घुसे. इसके बाद वहां कार्यरत गौतम यादव ओवरमैन, विशंभर लोहार व पुरन सहिह पंप खलासी, एवं निताई चटर्जी को अपने कब्जे में लेकर कैप लैंप व खदान की बत्ती बुझाने तथा पंखा बंद करने को कहा. अपराधियों ने सवा लाख का केबल काट लिया है. सूचना पाकर कोलियरी के मैनेजर शशि भूषण प्रसाद, सेफ्टी ऑफिसर सुनील कुमार, इंजीनियर प्रभाष कुमार व मनोज दे पहुंचे और घटना की जानकारी ली. प्रबंधन द्वारा निरसा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. बैजना कोलियरी की 29 नंबर खदान से महज 200 फूट की दूरी पर सीआइएसएफ कैंप है. बावजूद अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया. इससे कर्मियों में दहशत है.
Dhanbad News: बैजना कोलियरी में कर्मियों को बंधक बना केबल काटा
Dhanbad News: पंखा घर का रॉड काट कर अंदर घुसे अपराधी
