Government Land Capture Case In Jharkhand : 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा मामले की जांच शुरू, कई बड़े कारोबारी समेत राजनीतिक घराने के लोग हैं शामिल

धनबाद में सरकारी जमीन पर कब्जा मामले की जांच शुरू हो गयी है, जिसमें कई बड़े कारोबारी समेत राजनीतिक घराने के लिग शामिल हैं

Government land capture case in jharkhand, Government land capture case dhandbad accused, धनबाद : धनबाद अंचल के हल्का टू में दो अरब रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी जमीन पर कब्जा के मामले की प्रशासनिक जांच शुरू हो गयी है. लगभग 17 एकड़ भू-खंड पर चल रहे काम को रोक दिया गया है. बताया जाता है कि धनबाद अंचल के हल्का टू में सुगियाडीह के पास सरकारी भू-खंड को कब्जा करने की कोशिश चल रही थी. इसकी शिकायत किसी ने उपायुक्त उमा शंकर सिंह से की.

उपायुक्त ने एडीएम (विधि-व्यवस्था) चंदन कुमार को हीरक रोड में विवादित भू-खंड पर भेजा. एडीएम ने वहां चल रहे जमीन के समतलीकरण व अन्य काम को तत्काल रोकने का आदेश दिया. जेसीबी भी हटाने का आदेश दिया. साथ ही धनबाद अंचल से प्लॉट नंबर 187 के कागजात व नक्शा मंगाया है. जमीन पर कब्जा करने वालों से भी कागजात की मांग की गयी है. बाजार में इस जमीन की लागत 200 करोड़ रुपये आंकी गयी है.

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बंद कराया काम, मांगा कागजात

नेता, कोयला माफिया बिल्डर शामिल

बताया जाता है कि यहां जमीन का कब्जा करने के खेल में दबंग राजनीतिक घराना व एक बड़ा कोयला कारोबारी के नजदीकी लगे हुए हैं. साथ ही एक बिल्डर भी यहां बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं. इन सबकी नजर इस जमीन पर है. प्लॉटिंग कर भी कुछ जमीन बिक्री की जा रही है.

दस वर्षों में हुए निबंधन, म्यूटेशन की होगी जांच

सूत्रों के अनुसार इस प्लॉट के साथ-साथ आस-पास की जमीन की जांच होगी. पिछले दस वर्षों के दौरान इस इलाका में जमीन की हुई खरीद-बिक्री की जांच कराने का निर्णय लिया गया है. जांच टीम को ऐसे म्यूटेशन का कागज मिला है, जिसके बारे में रजिस्टर टू में लिखा है कि जमाबंदी संदेहास्पद है. इसके बावजूद म्यूटेशन कर दिया गया है. ऐसे लोगों की जमाबंदी रद्द हो सकती है. इसके सामने वाले क्षेत्र में भी कई सरकारी भू-खंड पर कब्जा करने की शिकायत मिली है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >