युवती के परिजनों ने की युवक की पिटाई, हालत गंभीर

गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एग्यारकुंड के कापासारा में एक युवती के परिजनों ने राय नामक युवक की जमकर पिटाई कर दी.

प्रेम-प्रसंग को लेकर कापासारा में हुई घटना

मुगमा.

गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एग्यारकुंड के कापासारा में एक युवती के परिजनों ने राय नामक युवक की जमकर पिटाई कर दी. इससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. गंभीर हालत में गलफरबाड़ी पुलिस ने उसे निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया.

क्या है मामला :

बताया जाता है कि राय नामक युवक वहीं की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था. इसी बीच युवती की शादी हो गयी. शादी के बाद युवती ने युवक से अपना संपर्क समाप्त कर दिया. इससे युवक बौखला गया और सोशल साइट पर युवती का अश्लील फोटो छोड़ने की धमकी देने लगा. युवती ने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी. युवती के घरवालों ने इसकी शिकायत एक सप्ताह पूर्व गलफरबाड़ी ओपी में की. बताया जाता है कि इसी बीच दो दिन पहले आरोपी युवक ने लड़की के ससुराल पहुंच गया. इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों को मंगलवार को आरोपी युवक को जमकर पिटाई कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >