Dhanbad News: सतत विकास और समावेशी समाज के लिए लैंगिक समानता जरूरी : प्रो डायना फॉक्स

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में वैश्विक लैंगिक असमानताओं और समावेशी विकास पर व्याख्यान

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में ‘बाधाओं को तोड़ना और समावेशी स्थानों का निर्माण : वैश्विक लैंगिक असमानताओं से निपटने की चुनौतियां और रणनीतियां’ विषय पर सोमवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया. व्याख्यान में मुख्य वक्ता अमेरिका के ब्रिजवाटर स्टेट यूनिवर्सिटी की मानवविज्ञानी एवं शोधकर्ता प्रो डायना फॉक्स ने कहा कि वैश्विक लैंगिक असमानताओं को दूर करने के लिए समावेशी साझेदारी, न्यायपूर्ण नीतियां और समुदाय आधारित समाधान आवश्यक है. उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता केवल सामाजिक न्याय का विषय नहीं, बल्कि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की बुनियादी शर्त है. उन्होंने महिलाओं, पुरुषों और ट्रांसजेंडर समुदाय की विविध आवश्यकताओं को समझने और जाति, वर्ग, नस्ल, धर्म, दिव्यांगता तथा भौगोलिक स्थिति जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखने की जरूरत बतायी. प्रो. फॉक्स ने समानता और न्यायसंगत अवसरों के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी को एक समान अवसर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करना जरूरी है. अंत में प्रतिभागियों ने लैंगिक समानता, सतत विकास और समावेशी समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा की. इस अवसर पर एनआईटी दुर्गापुर की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुतनुका बनर्जी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित थे. संस्थान कीमानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर एवं डीन (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) प्रो रजनी सिंह ने प्रो फॉक्स का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >