बिना चालान के परिवहन करते खनिज लदे तीन हाइवा समेत पांच वाहन जब्त

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर हुई कार्रवाई

वरीय संवाददाता, धनबाद,

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध शुक्रवार को कार्रवाई की गयी. इस दौरान खनन टास्क फोर्स ने बिना परिवहन चालान के खनिज लेकर परिवहन करते पांच वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना को कार्रवाई करने के लिए सुपुर्द कर दिया है. इसकी जानकारी देते हुए खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया : खनन टास्क फोर्स ने गोविंदपुर, सरायढेला व निरसा थाना क्षेत्र में संबंधित थाना के सहयोग से जांच अभियान चलाया. जांच के क्रम में गोविंदपुर थाना क्षेत्र से लगभग 800-800 सीएफटी पत्थर चिप्स लोड हाइवा जेएच 10 सीडबलयू 6667 व जेएच 10 सीएन 6667, निरसा थाना क्षेत्र से लगभग 500 सीएफटी पत्थर चिप्स लोड हाइवा (जेएच 10 एएक्स 0208) व सरायढेला थाना क्षेत्र से लगभग 100-100 सीएफटी बालू लोड टाटा 407 (जेएच 10 वी 6811) व ट्रैक्टर (जेएच 10 सीजी 9243) को जब्त कर संबंधित थाना को कार्रवाई करने के लिए सुपुर्द कर दिया है. श्री प्रमाणिक ने बताया जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार अभियान चलाया जायेगा. इसमें दोषी पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >