Dhanbad News : बलियापुर के बाघमारा में चिकन पॉक्स के पांच नये मरीजों की हुई पहचान

जिले में अबतक इस बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या हुई 25 के पार

बलियापुर के बाघमारा में चिकन पॉक्स से ग्रसित पांच नये मरीजों की पहचान हुई है. चिकन पॉक्स की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात मई को बाघमारा पंचायत अंतर्गत गांव में जाकर संभावित मरीजों का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए रिम्स भेजा था. शनिवार को पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकन पॉक्स से ग्रसित मरीजों को दवा देना शुरू कर दिया है. बता दें कि जिले में अबतक इस बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या 25 पार पहुंच चुकी है. इससे पूर्व बाघमारा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव व धनबाद के पथराकुल्ही समेत अन्य इलाकों में चिकन पॉक्स के मरीज मिल चुके है. इनमें से कई इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. वहीं कई का इलाज अब भी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >