कोयला लदी बाइक को बचाने में हाइवा पलटा, चालक-खलासी घायल

मधुबन थाना क्षेत्र सिनीडीह पुलिस चेक पोस्ट के समीप रविवार को कोयला लदी बाइक को बचाने के क्रम में गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया.

लोगों ने बाइक पर कोयला लेकर जा रहे युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

फुलारीटांड़.

मधुबन थाना क्षेत्र सिनीडीह पुलिस चेक पोस्ट के समीप रविवार को कोयला लदी बाइक को बचाने के क्रम में गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे गिट्टी सड़क पर बिखर गया. घटना में हाइवा चालक चालक सुजीत मंडल व खलासी अजीत मंडल जख्मी हो गये. दोनों टुंडी के मनियाडीह के बताये जाते हैं. चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस ने घटना के बाद दोनों घायलों को कतरास के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. इधर, स्थानीय लोगों ने बाइक पर कोयला लेकर जा रहे युवक को पकड़ कर पिटाई के बाद सिनीडीह चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस के हवाले कर दिया. बाद में युवक को मधुबन पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >