पानी कनेक्शन को ले उत्पन्न विवाद पुलिस ने सुलझाया

पानी को लेकर विवाद बढ़ा.

कतरास.

मंगलवार को सलानपुर बस्ती व चौहान पट्टी के लोगों के बीच पानी कनेक्शन को लेकर विवाद हो गया. पाइप लाइन का कनेक्शन कर रहे मिस्त्री से चौहान पट्टी के लोगों ने हाथापाई कर दी. इससे क्षुब्ध होकर सलानपुर बस्ती के अरविंद कुमार, मंजू देवी, मो. साबिर, फरजाना खातुन, ललिता देवी, राजकुमार वर्मा, राजेश स्वर्णकार सहित अन्य लोग रामकनाली ओपी पहुंचे और पुलिस से पानी कनेक्शन करवाने की फरियाद की. लोग अपनी मांग को लेकर घंटों ओपी में डटे रहे. सूचना पाकर कतरास सर्किल इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद रावत, थानेदार असित कुमार सिंह ने ओपी पहुंच कर जानकारी ली. पुलिस ने दूसरे पक्ष के चौहान बस्ती के सोनू चौहान, चंदन चौहान, अजय चौहान व अन्य के साथ सलानपुर परियोजना पदाधिकारी इलियास अंसारी को ओपी बुलाकर त्रिपक्षीय वार्ता करवायी. उसमें पीओ ने तीन शिफ्ट में पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया. सबको बराबर पानी मिलने पर सहमति बनी. इसके बाद लोग वापस चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >