Dhanbad News: मतदाताओं की मैपिंग में दो दिन शेष, अब तक 71 प्रतिशत पूरा हुआ लक्ष्य

Dhanbad News: एसआइआर. 21.15 लाख में से 15.02 लाख वोटरों का हुआ सत्यापन, 6.13 लाख अब भी बाकी

Dhanbad News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाताओं की मैपिंग की समय सीमा 15 जून निर्धारित है. इसमें अब केवल दो दिन शेष रह गये हैं, लेकिन धनबाद जिले में अब तक 71 प्रतिशत मतदाताओं की ही मैपिंग हो पायी है. 13 जून के आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 21,15,667 मतदाताओं में से 15,02,200 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हुई है, जबकि 6,13,467 मतदाता अभी भी मैपिंग से बाहर हैं. इसके अलावा 3,53,081 मतदाताओं के आंकड़ों में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां दर्ज की गयी हैं.

टुंडी, निरसा और सिंदरी विस सबसे आगे

मैपिंग में टुंडी विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे चल रहा है, जहां 3,25,625 मतदाताओं में से 2,68,755 की मैपिंग पूरी कर 82.54 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गयी है. निरसा विधानसभा क्षेत्र में 81.49 प्रतिशत और सिंदरी में 80.43 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है. बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भी 77.01 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है, जो जिला औसत से बेहतर है.

धनबाद व झरिया विस सबसे पीछे

जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम प्रगति धनबाद विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गयी है. यहां कुल 4,75,835 मतदाताओं में से केवल 2,50,904 की मैपिंग हो सकी है, जो 52.73 प्रतिशत है. वहीं झरिया विधानसभा क्षेत्र में 3,04,880 मतदाताओं में से 1,77,567 मतदाताओं की मैपिंग हुई है. झरिया की प्रगति मात्र 58.24 प्रतिशत है. इन दोनों क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाता अब भी मैपिंग की प्रक्रिया से बाहर हैं.

विसंगतियों वाले मतदाताओं की संख्या भी चिंता का विषय

रिपोर्ट के अनुसार जिले में 3,53,081 मतदाताओं के आंकड़ों में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पायी गयी हैं. इसमें सबसे अधिक 72,726 मामले सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हुए हैं. इसके बाद निरसा में 66,495, टुंडी में 60,655 और धनबाद विधानसभा क्षेत्र में 55,559 विसंगतियां दर्ज की गयी हैं.

आज सभी मतदान केंद्रों में लगेगा विशेष कैंप

मतदाताओं की मैपिंग प्रतिशत बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों में विशेष कैंप लगाये जायेंगे. निर्वाचन विभाग ने बीएलओ और संबंधित कर्मियों को अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. विभाग का उद्देश्य 15 जून की निर्धारित समय सीमा तक लंबित मतदाताओं की मैपिंग पूरी करनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >