Dhanbad News : कुसुंडा क्षेत्र स्थित ऐना आरके आउटसोर्सिंग परियोजना में गुरुवार शाम को ग्रामीणों ने 8 सूत्री मांगों को लेकर काम बंद करा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी डीजीएमएस व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों को ताक पर रखकर खनन कर रही है, जबकि बीसीसीएल व कंपनी सीएसआर का पालन नहीं कर रही. ग्रामीणों का कहना था कि परियोजना के समीप वे पिछले 100 वर्षों से रह रहे हैं. लेकिन आरके आउटसोर्सिंग कंपनी नियमों का उल्लंघन कर खनन कर रही है. अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सभी ग्रामीण बाध्य होकर परियोजना को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे. ग्रामीणों ने अपनी मांगों की प्रतिलिपि परियोजना पदाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों को दी. ग्रामीणों ने मुक्तिधाम में दाह-संस्कार के लिए रास्ता बनाने, हैवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने, ऐना सार्वजनिक छठ तालाब में पिट वाटर उपलब्ध कराने, पौधरोपण करने आदि मांगें की गयी. देर शाम तक प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच वार्ता नहीं हो सकी थी. मौके पर विनोद प्रसाद, बप्पी बाउरी, उमेश प्रसाद, दीपक कुमार, सद्दाम खान, डबलू खान, दिलीप प्रसाद, गोविंदा भुइयां, विष्णु भुइयां, योगेंद्र प्रसाद, सोनू खान, राजेश कुमार, रोशन कुमार साव, भारती देवी, गौरी देवी, सरिता देवी, अनु देवी, रेखा देवी आदि उपस्थित थे.
Dhanbad News : ऐना आरके आउटसोर्सिंग का काम ग्रामीणों ने कराया बंद
Dhanbad News : ऐना आरके आउटसोर्सिंग का काम ग्रामीणों ने कराया बंद
