Dhanbad News: भूली में बंद आवास का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Dhanbad News: जेवरात के अलावा इलाज के लिए रखे 5.70 लाख रुपये ले गये चोर

Dhanbad News: भूली आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी गेट नंबर-1 के पास आवास संख्या 153 निवासी शाहनवाज खान के आवास का चोरों ने सोमवार की रात ताला तोड़ कर नकदी समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी शाहनवाज खान ने बताया कि उनकी माता व बेटा सोमवार को उनके छोटे भाई से मिलने जामताड़ा गये थे. घर बंद था. मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे दोनों घर लौटे तो मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर दो अलमारी और बक्सा का लॉक टूटा हुआ था. जमीन पर सामान बिखरे पड़े थे. चोरों ने अलमारी से पांच लाख 70 हज़ार रुपये नकद के अलावा एक जोड़ा सोने का झुमका, चांदी के दो चैन, दो जोड़ी चांदी का बेसर, एक जोड़ी पायल, एक चांदी की अंगूठी (सभी सामानों कीमत करीब एक लाख) चोरी कर ली.

भूली पुलिस कर रही घटना की जांच

घटना की सूचना पाकर भूली पुलिस पहुंची और लोगों से पूछताछ की. शाहनवाज ने बताया कि वह गोविंदपुर में रेंट पर रहते हैं. उनका छोटा भाई जामताड़ा में रहता है. पिता चांद कहां ओडिशा में काम करते हैं. आजाद नगर स्थित आवास में उनकी माता व बेटा रहता है. उसने बताया कि वह किडनी की बीमारी से पीड़ित है. इलाज हैदराबाद के अस्पताल से चल रहा है. शुक्रवार को हैदराबाद जाना था. 10 दिन पूर्व अपने इलाज के लिए बैंक से पांच लाख रुपये लोन लिया था. रुपये घर के अलमारी में रखा था, जो चोर ले भागे.

सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध

चोरी की घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. फुटेज में तीन संदिग्ध दिख रहे हैं. इसमें एक व्यक्ति बाइक से रेकी करते नज़र आ रहा है. फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. घटना के लोगों में भय का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >