कौन है चूल्हा-चौका करने वाली अपर्णा देवी, जिसके खाते से 6 माह में हुआ 2.5 करोड़ का लेन-देन, जानें पूरा मामला

Dhanbad News: अपर्णा के बैंक खाते में लेन-देन पर पहले बैंक अधिकारियों का ध्यान नहीं गया. उन्हें लगा कि वह कोई बड़ी उद्योगपति या कारोबारी है. इसका पता लगाने के लिए बैंक कर्मचारी 28 अप्रैल को महिला के घर पहुंचे. अपर्णा को ढाई करोड़ रुपए ट्रांजैक्शन के बारे में बताया, तो उसके होश उड़ गये. उसने कहा कि इतने रुपए उसने अपने पूरे जीवन में नहीं देखे हैं.

Dhanbad News: धनबाद थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन बाउरी पाड़ा में रहने वाले मंटू बाउरी की पत्नी अपर्णा देवी का सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाता खुलवाया और उससे 6 माह में ढाई करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन कर लिया. अपर्णा अपने पति और 5 बेटियों को साथ रहती है. जीवकोपार्जन के लिए वह दूसरों के घर में चूल्हा-चौका और बर्तन धोने का काम करती है. पति राज मिस्त्री का काम करता है. अपर्णा ने मामले की शिकायत साइबर थाने में की है. बैंक अधिकारियों के अनुसार, अपर्णा के खाते में कई स्थानों से राशि आयी है. उससे दो लाख से लेकर पांच लाख रुपए तक का निकासी की गयी.

महिला के घर पहुंचे बैंककर्मी, तब हुआ खुलासा

अपर्णा के बैंक खाते में लेन-देन पर पहले बैंक अधिकारियों का ध्यान नहीं गया. उन्हें लगा कि वह कोई बड़ी उद्योगपति या कारोबारी है. इसका पता लगाने के लिए बैंक कर्मचारी 28 अप्रैल को महिला के घर पहुंचे. अपर्णा को ढाई करोड़ रुपए ट्रांजैक्शन के बारे में बताया, तो उसके होश उड़ गये. उसने कहा कि इतने रुपए उसने अपने पूरे जीवन में नहीं देखे हैं.

सरकारी योजना के 5 हजार रुपए देने का किया था वादा

अपर्णा ने बताया कि वह पिछले साल नूतनडीह में एक व्यक्ति के घर में खाना बनाने के लिए जाती थी. इस दौरान वहां बगल में रहने वाली रीता राय से उसकी जान पहचान हुई. उसने बताया कि योजना के तहत सरकार गरीबों को हर माह 5 हजार रुपए देगी. इसके लिए एक बैंक खाते की जरूरत है. रीता ने झांसा देकर 18 अक्टूबर 2024 को सरायढेला स्थित एक सरकारी बैंक में उसका खाता खुलवाया. खाता खुलवाने का पैसा भी उसी ने दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खाता खुलवाने वाली बेटी से ले गयी एटीएम और बैंक खाता

अपर्णा का खाता और एटीएम दोनों उसके घर पर आ गया. तीन-चार दिन बाद वह अपने घर पर नहीं थी, तो रीता राय उसके घर पहुंची और उसकी बेटी से कहा कि सरकारी राशि आनी है. इसलिए उसका खाता और एटीएम दोनों दे दो. बेटी ने उसे खाता और एटीएम दे दिया. जानकारी मिलने पर वह अपर्णा के घर गयी, लेकिन घर का ताला बंद था. उसने कई बार उसके घर का चक्कर लगाया, लेकिन वह नहीं मिली. इसके बाद उसने अपने खाते की भी कोई जानकारी नहीं मिली.

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर युद्ध की स्थिति के लिए संवेदनशील घोषित, 7 मई को होगा मॉक ड्रिल

जनगणना में ‘सरना’ धर्म कोड के विकल्प की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की मांग

मल्लिकार्जुन खरगे पर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिराने के लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना

घुसो पाकिस्तान में, घसीटकर लाओ उन हत्यारों को, जिन्होंने हमारे लोगों को मारा है, रांची में गरजीं अलका लांबा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >