धनबाद, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच), राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) को इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) बेसिक एवं एडवांस ट्रेनिंग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में तीनों मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.
विभागीय निर्देश के अनुसार इन तीनों संस्थानों में अगले माह से आइसीयू संचालन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इस ट्रेनिंग का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को गंभीर मरीजों के उपचार की उन्नत तकनीकों से प्रशिक्षित करना है.Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में बनेगा आइसीयू बेसिक, एडवांस ट्रेनिंग केंद्र
Dhanbad News : राज्य के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को दी जाएगी आइसीयू प्रबंधन की ट्रेनिंग, स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जारी किये निर्देश.
