Dhanbad News: शराब दुकानों की बंदोबस्ती के लिए 20 मई को होगी इ-लॉटरी

Dhanbad News: धनबाद जिले में देसी व कंपोजिट शराब दुकानों की बंदोबस्ती के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने सेल नोटिस जारी कर दिया है. 11 मई से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया.

धनबाद, धनबाद जिले में देसी व कंपोजिट शराब दुकानों की बंदोबस्ती के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने सेल नोटिस जारी कर दिया है. झारखंड उत्पाद नियमावली 2025 एवं संशोधित नियमावली 2026 के तहत जिले की विभिन्न शराब दुकानों का आवंटन 20 मई को इ-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. लॉटरी प्रक्रिया पूर्वाह्न 11.30 बजे से शुरू होगी. नोटिस के अनुसार इच्छुक आवेदक 19 मई की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल विभाग के पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन शुल्क, सिक्योरिटी मनी और अन्य राशि का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, एनइएफटी, आरटीजीएस एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा. वेबसाइट पर देख सकेंगे लाइव लॉटरी उत्पाद विभाग ने बताया कि इ-लॉटरी का सीधा प्रसारण विभागीय वेबसाइट और जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा जिला समाहरणालय में भी लाभुकों के लिए ऑनलाइन टेलीकास्ट देखने की व्यवस्था की जाएगी. इस बार धनबाद जिले में कई समूहों में दुकानों की बंदोबस्ती की जाएगी. इनमें निश्चिंतपुर टाउनशिप, रेंगुनी बरकीबौआ, तेतुलमारी, भागाबांध और भागाबांध से बशिर मोड़ तक के क्षेत्र शामिल हैं. कुछ दुकानें देशी शराब की होंगी, जबकि कुछ कंपोजिट दुकानें होंगी. जहां विदेशी व देसी दोनों तरह की शराब बिक्री की अनुमति होगी. करोड़ों रुपये का तय किया गया राजस्व लक्ष्य विभाग की ओर से प्रत्येक दुकान समूह के लिए वार्षिक न्यूनतम राजस्व गारंटी भी तय की गयी है. तेतुलमारी समूह के लिए सबसे अधिक करीब 6.11 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहीं भागाबांध से बशिर मोड़ तक के कंपोजिट समूह के लिए लगभग 3.04 करोड़ रुपये की न्यूनतम गारंटी राशि तय की गई है. आवेदन के साथ सिक्योरिटी डिपॉजिट, एडवांस एक्साइज ट्रांसपोर्ट ड्यूटी और आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा. सभी शुल्क में जीएसटी भी शामिल रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

तोपचांची झील में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, एक-दूसरे से लिपटे मिले शव 

Dhanbad News: शराब के नशे में युवक-युवती ने बीच सड़क किया हंगामाधनबाद. सरायढेला स्थित एक मॉल के पास शुक्रवार की देर शाम एक युवक-युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान काफी देर तक यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा. बताया जा रहा है कि दोनों पारसनाथ क्षेत्र के रहने वाले हैं. शराब के नशे में वे आपस में झगड़ने लगे. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच सड़क पर ही जोरदार विवाद शुरू हो गया. इससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस उक्त युवक-युवती और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में थाना ले गयी. मामले की जांच की जा रही है.

Dhanbad News:ड्रंक एंड ड्राइव जांच के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी