Dhanbad News: टुंडी में राइफल साफ करते समय चली गोली, सीआरपीएफ जवान की मौत

Dhanbad News: धनबाद जिले के टुंडी स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. राइफल साफ करते समय गोली चल गई और एक जवान की मौत हो गई.

Dhanbad News|टुंडी (धनबाद), विक्की प्रसाद : धनबाद जिले के टुंडी में सोमवार सुबह एक सिपाही की मौत हो गई. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस जवान को गोली लगी थी. उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सीआरपीएफ कैंप में राइफल साफ कर रहा था नंदकिशोर सिंह

पूर्वी टुंडी के सीआरपीएफ कैंप में हवलदार के पद पर तैनात नंदकिशोर सिंह अपनी राइफल साफ कर रहा था. इसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई. गोली उसके सिर पर लगी. गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप के अन्य जवान भागकर वहां पहुंचे. देखा कि नंदकिशोर सिंह लहूलुहान अवस्था में गिरा है.

जांच के बाद डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित किया

जवान तत्काल उसे लेकर मेडिकल कॉलेज धनबाद पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृत जवान स्मॉल एक्शन टीम (सैट) में शामिल था. सूचना पाकर सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम समेत अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जवान के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है.

Also Read

झारखंड : हथियार साफ करने के दौरान गोली चलने से 18 दिन में चार जवान मरे

Jharkhand News: विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने आए ITBP जवान ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >