Dhanbad News: पत्नी को विदा कराने आये युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Dhanbad News: पिता की शिकायत पर गोविंदपुर थाना में बेटे के ससुरालवालों पर हत्या का केस दर्ज

Dhanbad News: पिता की शिकायत पर गोविंदपुर थाना में बेटे के ससुरालवालों पर हत्या का केस दर्ज

Dhanbad News: बोकारो जिले के पेटरवार थाना के खेतको, बिरचुवां निवासी लखन नायक के 28 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र नायक का शव सोमवार को टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया जंगल में एक पेड़ से लटका मिला. सूचना पर टुंडी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पायेगा. इधर, मृतक के पिता लखन नायक ने वीरेंद्र के ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज कराया है.

डेढ़ माह पहले गोविंदपुर में हुई थी शादी

लखन नायक के अनुसार डेढ़ माह पहले उसके बेटे की शादी गोविंदपुर थाना अंतर्गत चैनपुर गांव निवासी सुधीर महतो की पुत्री बालिका कुमारी के साथ हुई थी. वीरेंद्र शनिवार को अपनी पत्नी को विदा कराने आया था. उसके अगले दिन रविवार को वीरेंद्र ने अपनी बड़ी बहन फूल कुमारी को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ससुराल नहीं जाना चाहती है. यह भी कहा कि उसके ससुरालवाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. परिजनों ने कई बार वीरेंद्र के मोबाइल कॉल किया, लेकिन मोबाइल हर बार आउट ऑफ रेंज बता रहा था. इसके बाद लखन नायक गोविंदपुर थाना पहुंचे और आवेदन देकर पुत्र को खोजने की गुहार लगायी. मोबाइल लोकेशन पर गोविंदपुर इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत के नेतृत्व में अअनि प्रकाश कुमार लोधरिया जंगल पहुंचे, जहां उसका शव पेड़ पर लटका था. सूचना मिलने पर मृतक के पिता लखन नायक, बहनोई निकेश साव सहित कई परिजन पहुंचे. परिजनों को आशंका है कि ससुराल वालों ने वीरेंद्र की हत्या कर शव को लोधरिया जंगल ले जाकर पेड़ पर लटका दिया. लखन की शिकायत पर वीरेंद्र की पत्नी बालिका कुमारी, ससुर सुधीर महतो, साला, सरहज, सास आदि पर हत्या का आरोप लगाया है. इंस्पेक्टर ने बताया कि जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >