Dhanbad News: पिता ने की बेटे के अपहरण की शिकायत, पुलिस ने नशे की हालत में किया बरामद

Dhanbad News: ऑटो चलाता है जयदेव सिंह, पुलिस को अपहरण की कहानी पर संदेह

Dhanbad News: बराकर चेक पोस्ट डाक बंगला निवासी जयदेव सिंह (23) को कुल्टी पुलिस ने नाटकीय ढंग से शनिवार की दोपहर चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लोयला स्कूल के समीप नशे की हालत में बरामद किया. जयदेव सिंह के पिता महादेव सिंह ने शुक्रवार को कुल्टी पुलिस से अपने बेटे की अपहरण की शिकायत की थी. सूचना मिलते ही कुल्टी के एसीपी जावेद हुसैन एवं कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जयदेव के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस शुरू किया. तकनीकी जांच में मोबाइल लोकेशन चिरकुंडा थाना क्षेत्र में पाया गया. कुल्टी पुलिस चिरकुंडा पुलिस से संपर्क कर शनिवार को अपराह्ण तीन बजे जयदेव सिंह को लोयला स्कूल के पास से बरामद कर अपने साथ बराकर फाड़ी ले गयी. जयदेव नशे की हालत में था. उसके आसपास कोई नहीं था. कुल्टी पुलिस को उसके अपहरण की कहानी पर संदेह है.

पुलिस ने पूछताछ के बाद युवकों को परिजनों को सौंपा

बताया जाता है कि जयदेव सिंह ने अपने पिता को शुक्रवार की शाम में फोन कर कहा कि वह नहाने के लिए बराकर नदी जा रहा है. लेकिन रात तक घर नहीं लौटा. रात तीन बजे जयदेव के फोन से दूसरे व्यक्ति ने फोन कर एक लाख रुपये फिरौती मांगी और फोन काट दिया. उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस रेस हुई. पुलिस टीम में कुल्टी के एसीपी, थाना प्रभारी के अलावा बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन रजक, एएसआइ असीम चक्रवर्ती आदि थे. कुल्टी पुलिस जयदेव से पूछताछ के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. पुलिस यह जांच कर रही है कि जयदेव का अपहरण हुआ था या उसने स्वयं नाटक रची थी. जयदेव ऑटो चलाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >