Dhanbad News : तेतुलमुड़ी बस्ती में शक्तिनाथ महतो की जयंती मनाने का निर्णय

Dhanbad News : तेतुलमुड़ी बस्ती में शक्तिनाथ महतो की जयंती मनाने का निर्णय

Dhanbad News : तेतुलमुड़ी बस्ती में गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के नेता सुरेश महतो तथा संचालन झामुमो नेता मनोज महतो ने किया. बैठक में शक्तिनाथ महतो की जंयती दो अगस्त को धूमधाम से मनाने पर बल दिया. बैठक में शामिल वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के शहीद शक्ति नाथ महतो की तेतुलमुड़ी बस्ती जन्मस्थली है, इसलिए यहां जयंती भव्य रूप से मनायी जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से कृष्णा महतो, बशीर मियां,अनिल महतो, हीरालाल, अनिल कुमार महतो, संजय महतो, गुड्डू महतो, नवीन सिंह, त्रिभुवन महतो, मुकेश महतो, विनोद कुमार महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >