Dhanbad News : बिहार दिवस पर दिखी दोनों राज्यों की संस्कृति की झलक

जिला भाजपा महानगर इकाई ने किया कर्यक्रम का आयोजन

Dhanbad News : भारतीय जनता पार्टी, धनबाद महानगर की ओर से शनिवार को कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में बिहार दिवस के मौके पर एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम एकता, विविधता व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित किया गया. अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औरंगाबाद(बिहार) के पूर्व सांसद सुशील सिंह का स्वागत जिला अध्यक्ष श्रवण राय व सदर मंडल अध्यक्ष राजा राम ने किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई. बाहर से आयी कलाकारों की मंडली ने भगवान गणेश का भजन लोगों को सुनाया. मंच संचालक मानस प्रसून ने मौजूद सभी लोगों में देश भक्ति की भावना रखने की बात कही. वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुशील सिंह ने कहा कि बिहार में जन्म लेने वाले लाखों की संख्या में लोग झारखंड में निवास करते हैं और झारखंड के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं. बिहार के निवासी झारखंड को अपनी कर्मभूमि मानते हैं. झारखंड और बिहार का अटूट सामाजिक रिश्ता है. मौके पर जिला मंत्री पंकज सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष व संयोजक बालमुकुंद सहाय, धनबाद विधायक राज सिन्हा, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पांडे, प्रदेश कार्य समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जदयू के कपिल पासवान, सन्नी रवानी, बीरेंद्र हांसदा, संजय कुशवाहा, रमेश राही, प्रियंका अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >