Dhanbad News : सीसीसी की वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Dhanbad News : सीसीसी की वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Dhanbad News : झरिया हेटलीबांध स्थित शैक्षिक एवं सामाजिक परियोजना कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस (सीसीसी) ने बदलाव के वादे” के साथ अपनी सातवीं वर्षगांठ मनायी. उनमें कोयला खदानों के पास रहने वाले 60 से अधिक बच्चों ने अपनी बहुआयामी शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुत दी. आकर्षक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गयी. बच्चियों ने रवींद्रनाथ टैगोर के गीतों से लेकर झारखंड के लोक नृत्य लिलिपुट तक की प्रस्तुत की. संस्थापक पिनाकी रॉय ने कहा, सीसीसी का गठन कला और शिक्षा के माध्यम से कोलफील्ड्स के मेहनती बच्चों की जीवनशैली बदलने के उद्देश्य से किया गया था. मौके पर मुंबई के फोटोग्राफर शांतनु दास, शिक्षक रनोज दत्ता, पत्रकार उमेश सिंह, मिलन बनर्जी, गीता देवी, अशोक पांडेय आदि थे. शिक्षिका मौसमी रॉय, कलाकार संजय पंडित, सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, सोनू कुमार, छात्रा दीपशिखा कुमारी, सुहानी कुमारी, नंदनी कुमारी, राधिका कुमारी, अंजलि कुमारी, दुर्गा कुमारी, मुस्कान कुमारी, पंकज कुमार, रवि कुमारी, समर कुमार, नंदन कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >