Dhanbad News: बुजुर्ग महिला की चेन झपटकर भागे अपराधी

सरायढेला थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी के गेट नंबर दो निवासी स्व. अरुण कुमार सिन्हा की पत्नी किरण सिन्हा की चेन अपराधियों ने घर के सामने से झपट ली और फरार हो गये.

धनबाद.

धनबाद में चेन छिनतई की घटनाएं नहीं थम रही हैं. गुरुवार को सरायढेला थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी के गेट नंबर दो निवासी स्व. अरुण कुमार सिन्हा की पत्नी किरण सिन्हा की चेन अपराधियों ने घर के सामने से झपट ली और फरार हो गये. घटना के बाद उनके पुत्र राजीव कुमार सिन्हा ने सरायढेला थाना को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. राजीव कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

किराये के मकान की ले रहा था जानकारी

किरण सिन्हा ने बताया कि वह अपने घर के बाहर कुर्सी लगाकर शाम को बैठी थी. इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आये. बाइक पर आगे बैठा युवक हेलमेट लगाये हुये था. दोनों युवकों ने पूछा की सामने वाले घर में किराये का बोर्ड लगा है. उसका नंबर है तो दें. इस दौरान किरण सिन्हा का पुत्र भी वहां घूम रहा था. तब तक वे लोग महिला से बात करते रहे. जैसे ही उनका बेटा घर के अंदर गया अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और उन्हें कुर्सी से धक्का देकर गिरा दिया और भाग गये. महिला जब तक हल्ला करती, तब तक बाइक सवार अपराधी एट लेन होते हुए मेमको मोड़ की तरफ फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >