Dhanbad News: आतंकी हमले के विरोध में माकपा ने निकाली एकजुटता रैली

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी की ओर से रविवार को जिला परिषद मैदान से एकजुटता रैली निकाली गयी.

धनबाद.

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी की ओर से रविवार को जिला परिषद मैदान से एकजुटता रैली निकाली गयी. रैली पार्क मार्केट होते हुए मुख्य सड़क से रणधीर वर्मा चौक पहुंची. यहां सभा की गयी. अध्यक्षता सीपीआइ(एम) धनबाद लोकल कमेटी के सचिव राम बालक ने की. वक्ताओं ने कहा कि सीपीआइ (एम) पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी भर्त्सना करता है. वहीं शोक संतप्त लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी. इस दौरान केंद्र सरकार से इस घटना के दोषियों को दंडित करने की मांग की गयी. वक्ताओं में सीपीआइ(एम) जिला कमेटी के सपन माजी, जगजीवन नगर पार्टी ब्रांच सचिव लीलामय गोस्वामी, अलावा सीटू राज्य सचिव भारत भूषण, सीटू जिला महामंत्री राम कृष्णा पासवान, मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, असीम हालदार, अरिंदम विश्वास, अभिजीत हरि, देबाशीष वैद्य, रवि सिंह आदि थे.

नालंदा ग्रीन सोसाइटी के लोगोंं ने निकाला कैंडल मार्च

धनबाद.

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रविवार को नालंदा ग्रीन सोसाइटी के लोगों शोक और विरोध प्रदर्शित करने के लिए कैंडल मार्च निकाला. इसमें शामिल लोगों ने शांति व एकता का संदेश देते हुए आतंकवाद के खिलाफ विरोध दर्ज किया. पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये. लोगों ने हमले की निंदा की और कहा कि सरकार ऐसे आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दे. मौके पर डॉ सुधीर कुमार कश्यप, अजय कुमार, राजेश सिंह, बिजन कुमार सिंह, सूजन सिंह, संजीव झा, एपी सिंह, अमित कुमार, महेश बर्नवाल, सुमित कुमार साव, दीपक कुमार शर्मा, अजय अग्रवाल, रतनलाल महतो, सुबोध बर्नवाल, संजीत मंडल, अशोक पांडेय, सुभद्रा झा, स्नेहा सिंह, नूतन कश्यप, सिया गुप्ता, रेखा, हर्षिता आदि मौजूद थे.

पाकिस्तान के झंडे को कुचलकर विरोध जता रहे लोग

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिख रहा है. रविवार को धनबाद में लोगों ने सिटी सेंटर के पास सड़क पर पाकिस्तान के झंडा और पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा पोस्टर चिपकाकर व उसके ऊपर चलकर विरोध जताया. सिटी सेंटर से बरटांड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर सड़क पर ऐसे पोस्टर चिपकाये गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >