Dhanbad News : अस्पताल में कोलकर्मी की मौत, वार्ता के बाद आश्रित को मिला नियोजन

Dhanbad News : अस्पताल में कोलकर्मी की मौत, वार्ता के बाद आश्रित को मिला नियोजन

Dhanbad News : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में कार्यरत एसडीएल ऑपरेटर लक्ष्मण नोनिया की मौत इलाज के दौरान रविवार को हो गयी. सोमवार को शव लेकर परिजन व एटक समर्थक कोलियरी कार्यालय में रख नियोजन की मांग करने लगे. बाद में कार्यालय में बाघमारा विधायक व एटक नेता शत्रुघ्न महतो के साथ प्रबंधन की वार्ता हुई. उसमें मृतक के बड़े पुत्र पिंटू कुमार नोनिया को प्रोविजनल नियोजन दिया गया. वार्ता में जीएम केके सिंह, एजीएम जेके जायसवाल, पीओ आइक्यू खान, डिप्टी सीपीएम अमित महतो, यूनियन के बसंत शर्मा, अजय सिंह, सुदय सिंह, राकेश सिंह, इस्लाम अंसारी, टेकलाल महतो, दिनेश हजाम, रवि पांडेय, सुरेश महतो, शिवाकर महतो आदि थे. मृतक का दो जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर उसे सेंट्रल अस्पताल ले गये. जहा इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक बेनीडीह का रहने वाला था. मृतक को चार पुत्र व एक पुत्री है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >