धनबाद में कोल कारोबारी मनीष सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

Dhanbad News: धनबाद में बाइक सवार अपराधियों ने कोयला कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में है कई पेज हैं. हाल के दिनों में कुछ पुराने और छुटभैया अपराधियों की चहलकदमी बढ़ी थी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के आठ लेन मार्ग स्थित शक्ति चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार को एक कोयला कारोबारी पर फायरिंग कर दी. हमले में कारोबारी मनीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनको बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है. लोगों के अनुसार मनीष सिंह अपनी एसयूवी गाड़ी से जा रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. एक गोली उनकी छाती में लगी. 

स्थानीय लोगों ने की मदद 

इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनीष सिंह को धनबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गापुर रेफर कर दिया. उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. 

पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार इस मामले में कई पेच होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले की पड़ताल में कई ऐसे खुलासे सामने आए हैं जिनसे कई चौकाने वाले मामले सामने आएंगे.

एक गैंग का नाम आ रहा है सामने

सूत्रों के अनुसार इस मामले में एक गैंग का नाम भी सामने आ रहा है. इस मामले में एक घायल युवक को भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. उसकी जांच चल रही है. जानकारी के अनुसार वह खुद के घायल होने के पीछे जो कारण बता रहा है उस पर पुलिस को विश्वास नहीं है. इस मामले को लेकर कई खुलासे जल्द सामने आएंगे.

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी में बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनाया पोइला वैशाख, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

इसे भी पढ़ें: कमला नेहरू कॉलेज में ‘प्रभात खबर’ का नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने लिया आजीवन नशा न करने का संकल्प

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >