बंगाल के रहने वाले सीआईएसएफ जवान ने धनबाद में फांसी लगाकर दे दी जान

पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक सीआईएसएफ जवान ने धनबाद जिले में आत्महत्या कर ली है. मामला सरायढेला थाना क्षेत्र का है. वह सरायढेला थाना क्षेत्र के नूतनडीह कृष्णानगर में रहता था. सीआइएसएफ जवान का नाम दीपक कुमार सरकार (52) है.

पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक सीआईएसएफ जवान ने धनबाद जिले में आत्महत्या कर ली है. मामला सरायढेला थाना क्षेत्र का है. वह सरायढेला थाना क्षेत्र के नूतनडीह कृष्णानगर में रहता था. सीआइएसएफ जवान का नाम दीपक कुमार सरकार (52) है.

बंगाल में फरक्का के रहने वाले थे दीपक कुमार सरकार

उसे सोमवार की दोपहर अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक मूलत: पश्चिम बंगाल के फरक्का के रहने वाले थे. उनकी कोयलानगर में ड्यूटी लगी थी. परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

Also Read : Boyfriend Slits Girlfriend Throat: धनबाद में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, बिहार के नवादा से आया था मिलने

पत्नी ने देखा फंदे से झूलता शव

दीपक कुमार, सुदीप चक्रवर्ती के घर में पिछले सवा साल से रह रहे थे. सोमवार को दीपक की पत्नी गीता सरकार अपनी बड़ी बेटी को लेकर छोटी बेटी को लाने के लिए उसके स्कूल गयी थी. दीपक घर में अकेले थे. जब पत्नी स्कूल से लौटी, तो देखा दीपक फंदे से झूल रहे हैं.

सीआइएसएफ के जवान पहुंचे

उन्होंने रोते हुए मकान मालिक को फोन कर सूचना दी. उन्होंने सरायढेला थाना पुलिस को घटना के बारे में बताया. साथ ही, सीआइएसएफ कार्यालय को भी सूचित किया. कुछ ही देर में सीआइएसएफ के कई जवान वहां पहुंच गये. उनके साथियों ने बताया कि दीपक पिछले कई माह से तनाव में थे.

Also Read : धनबाद में वर्चस्व की जंग : रागिनी व रघुकुल समर्थकों में झड़प, चली 12 राउंड गोली, बमबारी

पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज

गीता सरकार ने देर शाम सरायढेला थाना पुलिस को अपना फर्दबयान दर्ज करवाया. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है. गीता ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर में अपनी छोटी बेटी को स्कूल से लाने बड़ी बेटी के साथ गयी थी. लाैटने पर देखा कि पति सीलिंग फैन में रस्सी के सहारे लटके हुए हैं. बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके पति मानसिक रूप से चिंतित नजर आ रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >