Dhanbad News : गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर लाहरडीह के पास सोमवार की सुबह लगभग दस बजे एक बाइक से धनबाद मजदूरी करने जा रहे पूर्वी टुंडी के दो युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि हादस में पोखरिया निवासी राजा कुंभकार (25) युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य युवक भी चोटिल हो गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में राजा की मौत हो गयी. बताया जाता है कि एक ही बाइक पर सवार होकर वैद्यनाथ कुम्हार व राजा कुम्भकार रंग-पुट्टी का काम करने धनबाद जा रहे थे, उसी क्रम में गोविंदपुर की ओर से शंकरडीह की ओर तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा (संख्या जेएच 05 एसी 1238) ने आगे से धक्का मार दिया, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. वैद्यनाथ कुम्हार दूर फेंका गया जबकि राजा कुम्भकार निकट में ही गिर गया. राजा की मौत से गांव में मातम पसरा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
