Dhanbad News : कार के धक्के से बाइक सवार घायल, लाेगों ने चालक को पीटा, वाहन क्षतिग्रस्त किया

ढांगी माेड़ में एक घंटे से अधिक समय तक लोगाें ने किया हंगामा, कई थानों की पुलिस पहुंची

सरायढेला थाना क्षेत्र के ढांगी मोड़ के पास रविवार की शाम कार चालक ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया. इससे गोमो निवासी बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके बाद ढांगी मोड़ पर मौजूद लोगों ने कार चालक तेतुलमारी निवासी रंजीत बाउरी की जमकर पिटाई कर दी. कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया. बताया जाता है कि कार चालक नशे में था. बलियापुर के आने के दौरान ढांगी मोड़ में बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक का प्राथमिक उपचार कराया और कार चालक की पिटाई कर दी. कार का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गयी. जब लोग कार चालक को थाना ले जाने लगे, तो सभी लोग उग्र हो गये. पुलिस को रोकने लगे. गाड़ी तोड़ने लगे. इसके मौके पर सरायढेला थाना के अलावा बैंक मोड़, धनबाद थाना, भूली ओपी और बैंकमोड़ पुलिस पहुंची. एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझाने में कामयाब हुई. पुलिस ने कार चालक का मेडिकल जांच भी करवाया है. इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >