Bhokta Parv 2025: श्रद्धा और परंपरा का संगम, सरायढेला में चार दिवसीय भोक्ता पर्व की धूम

Bhokta Parv 2025: धनबाद के सरायढेला में चार दिवसीय भोक्ता पर्व की धूम है. इस पर्व में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना करते हैं. इस पर्व का मुख्य आकर्षण भोक्तिया द्वारा शरीर पर हूक फंसाकर 35 फीट ऊंचे खूंटे से लटकते हुए परिक्रमा करना है.

Bhokta Parv 2025: धनबाद के सरायढेला ग्राम पंचायत अंतर्गत श्रीश्री चड़क पूजा समिति की ओर से बुधवार को चार दिवसीय भोक्ता पर्व की शुरुआत हुई. श्रद्धा और परंपरा का संगम माने जाने वाले पर्व का आयोजन संजोत के साथ हुआ. जानकारी के अनुसार, पर्व के दूसरे दिन गुरुवार को 65 भोक्तिया ने ढाक सिद्धो पूजा कर भगवान शिव की आराधना की. इस दौरान उन्होंने व्रत पूर्ण करने का संकल्प लिया. उन्हें पुरोहित गोलक मंडल ने पूजा का संकल्प कराया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शरीर में हूक फंसाकर करेंगे परिक्रमा

वहीं, ढाकियों ने ढाई काठी ढाक बजा कर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया. इसके बाद रात भर झूमर नृत्य का आयोजन किया गया. शुक्रवार यानी 16 मई को भोक्तिया उपवास रखेंगे और मंदिर प्रांगण में हूक (लोहे की कील) शरीर में फंसाकर 35 फीट ऊंचे खूंटे से लटकते हुए परिक्रमा करेंगे. यह पर्व का मुख्य आकर्षण होगा. इस दिन आयोजन स्थल पर एक भव्य मेला भी लगेगा. इस चार दिवसीय पर्व का शनिवार को समापन हो जायेगा. पर्व का समापन नार्ता पूजा के साथ किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Development Fund 2025: स्वास्थ्य से शिक्षा तक होगा विकास, राज्य सरकार केंद्र से करेगी 1200 करोड़ रुपये की मांग

Ranchi Drain Cleaning:रांची नगर निगम एक्शन मोड में, मॉनसून से पहले हर गली-मुहल्ले की होगी सफाई

Accident in Ranchi: रांची में नाबालिग ने दो को कुचला, एक की मौत, शिक्षिका घायल, हिरासत में आरोपी

Ranchi street vendors protest: मोरहाबादी में अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क जाम, पुलिस से भिड़े दुकानदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >