Dhanbad News : बीसीकेयू ने कोलियरी में किया प्रदर्शन

Dhanbad News : बीसीकेयू ने कोलियरी में किया प्रदर्शन

Dhanbad News : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को इसीएल के खुशरी बैजना ओसीपी की 31 नंबर कोलियरी के समक्ष प्रदर्शन कर सभा की. कहा कि जरूरतमंद मजदूरों को संडे ड्यूटी का लाभ नहीं दिया जा रहा है. प्रबंधन मनमानी कर रहा है. सभा यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि खदान के पास कोलियरी प्रबंधन तथा क्षेत्र के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता हुई है, जिसमें समस्या समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया गया. मौके पर आगम राम, रामजी यादव, भक्तिपद मोदी, पापन चटर्जी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >