धनबाद. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल बरोरा एरिया के एएमपी कोलियरी स्थित मुराइडीह वर्कशॉप पहुंचे. उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और कंपनी की प्रगति व कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने वर्कशॉप का निरीक्षण भी किया.
सीएमडी ने अधिकारियों और कर्मियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने टीम वर्क के साथ काम करते हुए कंपनी को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि उत्पादन से जुड़े कार्यों में सभी अधिकारी और कर्मचारी समन्वय के साथ काम करें, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके.
ये भी पढ़ें: धनबाद के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे 30 नए पावर सबस्टेशन, 2027 तक बदलेगी बिजली व्यवस्था
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षित कार्यप्रणाली के साथ गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाये. इसके साथ ही निर्धारित डिस्पैच लक्ष्य को हासिल करने के लिए आवश्यक समन्वय और कार्ययोजना के साथ काम करने को कहा.
मुराइडीह वर्कशॉप के निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने अधिकारियों से वहां चल रहे कार्यों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली. उन्होंने उत्पादन, मशीनरी और डिस्पैच से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय बनाये रखने पर जोर दिया.
अधिकारी और मजदूर नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान डीटी पीपी राजीव सिन्हा, डीएफ राजेश कुमार सिंह, इडी प्रोडक्शन आनंद, बरोरा जीएम केके सिंह, एजीएम टीएस चौहान, पीओ पचन पांडे, मैनेजर आरके सिंह, जुनैद अंसारी, एरिया मैनेजर (एक्स) मनोज कुमार, इंजीनियर इंचार्ज कौस्तव सेनगुप्ता, मैनेजर जे. अंसारी, एरिया मैनेजर (ईएंडएम) अखिल उज्ज्वल, डिस्पैच अधिकारी रंधीर प्रसाद बर्णवाल, साइडिंग मैनेजर आशीष कुजूर तथा एरिया मैनेजर (सेल्स एंड मार्केटिंग) चंद्रजीत सिंह मौजूद थे.
इसके अलावा मजदूर नेता जेके झा, दयाल महतो, प्राण बाउरी समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. पूजा-अर्चना के बाद सीएमडी ने अधिकारियों और कर्मियों से कंपनी के उत्पादन एवं संचालन से जुड़े विषयों पर जानकारी ली.
ये भी पढ़ें: ट्रांसफर के 3 दिन बाद भी रुका स्टोर का प्रभार, जानें SNMMCH में क्यों अटका कामकाज
