Dhanbad news: द डीएमसी मॉल की दुकानों की बेस प्राइस तय, 69 दुकानों की लगेगी बोली

बैंक मोड़ स्थित द डीएमसी मॉल में दुकान लेनेवाले इच्छुक व्यवसायी लगातार आ रहे हैं. तीन दिनों में अब तक 425 व्यवसायी मॉल आ चुके हैं.

धनबाद.

बैंक मोड़ स्थित द डीएमसी मॉल में दुकान लेनेवाले इच्छुक व्यवसायी लगातार आ रहे हैं. तीन दिनों में अब तक 425 व्यवसायी मॉल आ चुके हैं. दुकान लेने की प्रक्रिया आदि की जानकारी ले रहे हैं. 15 फरवरी को लगभग 250 व्यवसायी मॉल देखने आये. रविवार को 40 वहीं सोमवार को लगभग 120 व्यवसायी मॉल देखने आये. निगम अधिकारी के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर के लिए 70 रुपये वर्ग फीट, फर्स्ट फ्लोर के लिए 60 रुपये व सेकंड फ्लोर के लिए 50 रुपये वर्गफीट बेस प्राइज रखा गया है. यह एमएसटीपी की ओर से नगर निगम को रेट दिया गया है. हालांकि अब तक नगर निगम की ओर से ऑफिशियल रेट जारी नहीं की गयी है. 22 फरवरी को संभवत: ऑफिशियल रेट जारी की जायेगी. टॉप फ्लोर कॉरपोरेट सेक्टर के लिए रखा गया है. इसका रेट क्या होगा. यह अभी तय नहीं हुआ है. बिडिंग में दुकान का किराया जो तय होगा, उसका 15 माह का किराया सिक्युरिटी मनी के रूप में लिया जायेगा. नौ माह के लिए दुकान लीज पर दिया जायेगा. इसके बाद प्रत्येक साल इसका नवीकरण किया जायेगा. दो बेसमेंट में हाइटेक पार्किंग है. इसकी भी ऑनलाइन बिडिंग होगी. नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के उपक्रम एमएसटीसी के माध्यम से ऑनलाइन बिडिंग करायी जायेगी. 22 फरवरी के बाद बिडिंग की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >