Dhanbad News: बालकृष्ण तिवारी होंगे धनबाद के नये पीडीजे, कई जजों का तबादला

Dhanbad News: झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने जारी किया आदेश

Dhanbad News: बालकृष्ण तिवारी धनबाद सिविल कोर्ट के नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे. श्री तिवारी को कोडरमा से धनबाद स्थानांतरित किया गया है. वहीं रमाकांत मिश्रा लेबर जज धनबाद को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोडरमा बनाया गया है. चंदन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रांची को गोड्डा का मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तथा शशि भूषण शर्मा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गोड्डा को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रांची के पद पर स्थानांतरित किया गया है. इसके अलावा कई जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश को इधर से उधर किया गया है. संजय कुमार चौधरी जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोडरमा को एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर रांची, देवाशीष मोहपात्रा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गिरीडीह को एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर रांची, मधुरेश कुमार वर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गिरिडीह को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश धनबाद में पदस्थापित किया गया है. मिस नीति कुमार जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश साहेबगंज (राजमहल) को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सिंहभूम जमशेदपुर व मिस कुमारी वैशाली श्रीवास्तव जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश साहेबगंज (राजमहल) के पद पर स्थानांतरित किया गया है.

कई सिविल जज का हुआ तबादला

धर्मेंद्र कुमार सेक्रेटरी डीएलएसए जमशेदपुर को सिविल जज सीनियर डिवीजन जमशेदपुर बनाया गया है. वहीं मिस रुचि दयाल डिप्टी डायरेक्टर (लॉ) एसकेआइपीए रांची को सिविल जज सीनियर डिवीजन धनबाद, रवि कुमार भास्कर सेक्रेटरी डीएलएसए रांची को सिविल जज सीनियर डिवीजन गढ़वा (नगरउंटारी), मनीष कुमार मिश्रा सिविल जज रांची को सिविल जज सीनियर डिवीजन धनबाद बनाया गया है. मिस एंजेलिना जॉन सिविल जज सीनियर डिवीजन सह स्पेशल जज इकनॉमिक ऑफेंसेज धनबाद को सिविल जज सीनियर डिवीजन रांची के पद पर भेजा गया है. मिस राजश्री अपर्णा कुजूर सेक्रेटरी डीएलएसए खूंटी को सिविल जज सीनियर डिवीजन गढ़वा ( नगरऊंटारी) तथा मिस संतोषिनी मुर्मू सिविल जज सीनियर डिवीजन गिरिडीह को सिविल जज सीनियर डिवीजन धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है. झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद धनबाद पीडीजे का पद खाली था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >