dhanbad news : विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, गांव में तनाव, आरोपी को लोगों ने पेड़ से बांधा

dhanbad news : विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, गांव में तनाव, आरोपी को लोगों ने पेड़ से बांधा

dhanbad news : कालूबथान ओपी क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीया विवाहिता के साथ शौच करने के दौरान खोखरापहाड़ी गांव निवासी रमजान अंसारी ने दुष्कर्म का प्रयास किया. सूचना पर ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पेड़ से बांध दिया. कालूबथान पुलिस ने उसे मुक्त कर गांव लाया. मामले को लेकर पीड़ित पक्ष एवं ग्रामीणों के बीच तनाव है. पीड़िता ससुराल से मायके आयी हुई थी. इस संबंध में पीड़िता ने कालूबथान ओपी में शिकायत दर्ज करायी है. उसमें कहा है कि सोमवार की सुबह करीब 8 बजे वह नहाने के लिए तालाब में गयी थी. वहां से शौच के लिए जंगल की ओर गयी तो घात लगाए बैठे रमजान अंसारी ने दुष्कर्म का प्रयास किया. वह झटका देकर भाग निकली. उसके बाद वह पीछा करने लगा. लेकिन वह हल्ला करने लगी तो गांव के तीन युवकपहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार मिश्रा ने कहा किआरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस कड़ी करवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >