dhanbad news अमन सिंह गैंग का सदस्य गिरफ्तार

dhanbad news अमन सिंह गैंग का सदस्य गिरफ्तार

dhanbad news कतरास पुलिस ने इस्ट बसुरिया पुलिस के सहयोग से इस्ट बसुरिया टाउनशिप से कतरास थाना कांड संख्या 69/22 का आरोपी मुकेश राय को शुक्रवार को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. गिरफ्तार मुकेश राय अमन सिंह गैंग का सदस्य है. कतरास पुलिस ने बताया कि मुकेश सहित उसके अन्य साथी भंडारीडीह खटाल के पास हथियार लेकर अपराध की योजना बना रहे थे, तभी उसे पकड़ा गया था. मामले में कतरास थाना में मामला दर्ज किया गया था. मुकेश का एक और साथी राजेश बधावन को कतरास पुलिस ने पहले जेल भेजा था. छापेमारी में अवर निरीक्षक पवन राणा, सोनू कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >