Dhanbad News: डीएसपी कार्यालय में तोड़फोड़ के सभी 16 आरोपी बरी

Dhanbad News: वर्ष 2018 में सिंदरी में हुई थी घटना

Dhanbad News: सिंदरी डीएसपी कार्यालय में वर्ष 2018 में हुए तोड़फोड़ के सभी 16 आरोपियों को न्यायालय में साक्ष्य के अभाव में मंगलवार को बरी कर दिया. वर्ष 2018 में सिंदरी में बढ़ती चोरी की घटनाओं और रोहड़ाबांध में गोली चालन के विरोध में सिंदरी के नेताओं और समाजसेवियों ने रोहड़ाबांध चौक पर धरना दिया. शाम में रोहड़ाबांध से सिंदरी एसडीपीओ के आवासीय कार्यालय कैंडल मार्च निकाला गया था. इस दौरान कुछ लोगों ने डीएसपी कार्यालय में तोड़फोड़ किया था. इसके विरोध में कई नेताओं व लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. धनबाद बार काउंसिल अध्यक्ष सह आरोपियों के अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि न्यायालय ने साक्ष्य के कारण सभी 16 आरोपियों को बरी कर दिया. इस संबंध में समाजसेवी रंजीत कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने न्याय के लिए सभी आरोपियों को निःशुल्क सुविधा प्रदान की. उन्होंने कहा कि यह न्याय की जीत है. इस मामले में जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजपा जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, विकास ठाकुर, कांग्रेस नेता दिलीप मिश्रा, भाकपा माले नेता छोटन चटर्जी, हर्ल कर्मचारी सत्येंद्र सिंह अकेला, माले राज्य कमेटी सदस्य सुरेश प्रसाद, मुस्तफा, आजसू नेता पवन शर्मा, जमसं सिंदरी शाखा सचिव वेदप्रकाश ओझा, भाजपा नेता धीरज सिंह, राजकुमारी देवी, विक्रम सिंह, अजीत सिंह, इंदुभूषण सिंह आरोपी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >