एसएससी सीजीएल में सफल अभिषेक गुप्ता सम्मानित

एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभिषेक कुमार गुप्ता को भाजपा नेता निर्मल महतो ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

नावाडीह/फुसरो नगर

नावाडीह प्रखंड के सुरही निवासी मनोज कुमार गुप्ता के पुत्र अभिषेक कुमार गुप्ता ने एसएससी सीजीएल के तहत केंद्रीय सचिवालय सेवा (एएसओ) की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. अभिषेक की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है. अभिषेक की सफलता पर भाजपा नेता निर्मल महतो ने उसे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने अभिषेक की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अभिषेक और उनके परिवार को बधाई दी. मौके पर शिवलाल साव, मनोज कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Priya Gupta

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >