Dhanbad News : गुजराती समाज के 90 वरिष्ठ सदस्यों को किया गया सम्मानित

श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज भवन में ''वडील वंदन'' कार्यक्रम

कोल फील्ड गुजराती समाज की ओर से रविवार को शास्त्री नगर स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज भवन में “वडील वंदन ” कार्यक्रम हुआ. मौके पर समाज में 75 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 90 वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया. इसके बाद उनके लिए विशेष रूप से तैयार विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं. लेजी डांस, पुराने गानों पर बोर्ड सदस्यों द्वारा कपल डांस, पार्सल पास और प्रॉप्स के साथ रैंप वॉक आदि हुए. सभी वरिष्ठ सदस्यों के लिए पारंपरिक गुजराती रात्रिभोज की व्यवस्था की गयी. सभी वरिष्ठ सदस्य भाव विभोर हो गये. उन्होंने समाज के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके बचपन की यादें ताजा हो गयी. मौके पर कोलफील्ड गुजराती समाज के चेयरमैन कमल संघवी, अध्यक्ष रिटा चावड़ा, सचिव समिता परमार, कोषाध्यक्ष तेजल देसाई, सह सचिव सोना रावल, संयोजक परेश ठक्कर, सह-संयोजक सीमा चौहान, लक्ष्मीकांत चावड़ा, अखिल भारत गुजराती समाज के पूर्व अध्यक्ष परेश चौहान, भावेश ठक्कर, यमेश त्रिवेदी, किरीट चौहान, नितिन भट्ट, दीपेश याज्ञिक, शैलेश रावल, पीयूष वेगड़, सोनल संघवी, विरेश दोशी, प्रीति त्रिवेदी, पुनीता दोशी, दीपक उदानी, अभिलाषा उदानी, रोहिनी चौहान, राजेश माटलिया, नेहा माटलिया, उर्वशी ठक्कर, रश्मि भट्ट, रोशनी संघवी, दिनेश ठाकर, योगेश जोशी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >