हरेक किसान को मिले मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना का लाभ : डीसी

धनबाद : जिले के हर किसान को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिलना चाहिए. यह योजना सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में है. सभी अंचल अधिकारी सकारात्मक सोच रखें तथा योजना को सर्वोत्तम प्राथमिकता दें. ये बातें गुरुवार शाम समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय की समीक्षा बैठक में उपायुक्त अमित कुमार ने कही. कहा […]

धनबाद : जिले के हर किसान को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिलना चाहिए. यह योजना सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में है. सभी अंचल अधिकारी सकारात्मक सोच रखें तथा योजना को सर्वोत्तम प्राथमिकता दें.

ये बातें गुरुवार शाम समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय की समीक्षा बैठक में उपायुक्त अमित कुमार ने कही. कहा योजना के लिए सभी जुनून के साथ मिशन मोड में काम करें. वरीय पदाधिकारी प्रतिदिन इसकी निगरानी करें. सभी अंचल अधिकारी प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट दें.
10 सितंबर से पूर्व जिले के छूटे हुए किसानों को इस योजना में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. किसानों को शामिल करने के लिए रैयत समन्वय समिति से भी सहयोग लें. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस योजना के लिए थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन भी होगा.
झरिया के किसानों को भी शामिल किया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी विमल लकड़ा, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राकेश कुमार दुबे, एसडीओ राज महेश्वरम, डीपीओ चन्द्र भूषण तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
किसानों को मिलेगी पेंशन
उपायुक्त ने कहा कि किसानों से प्रधानमंत्री कृषि मानधन योजना का प्रपत्र भी भरवाना है. जिससे किसानों को पेंशन भी मिलेगी. इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा. सिविल सर्जन को प्रतिदिन चारों अटल क्लिनिक का भ्रमण करने का निर्देश दिया.
अटल क्लिनिक में लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का उद्देश्य है. यहां सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें. जिला शिक्षा अधीक्षक को जिले के हर विद्यालय में शौचालय व पेयजल की व्यवस्था रिपोर्ट देने का निर्देश दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >